फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, टेंट लगाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में मंगलवार को आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारी के दौरान टेंट लगाते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अहिरौली लाला गांव निवासी शेषनाथ कुमार (32) पुत्र परमेश्वर प्रसाद टेंट का काम करता है। मंगलवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहा था। इसी दौरान टेंट का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सक के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें