फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में घायल पांचवें युवक ने 12वें दिन तोड़ा दम

Sun, 01 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर सिसवा के पास हुए सड़क हादसे में घायल पांचवें युवक की शुक्रवार की देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के 12वें दिन युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मठिया रत्ती गांव निवासी अंकित (21) पुत्र हर्ष देव यादव दशहरे के दिन दोस्तों के साथ कार से कसया मेला देखने गया था। लौटते समय सिसवा के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन

हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें अंकित की हालत नाजुक थी।
शुक्रवार की देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें