जामा मस्जिद के समीप ईद के लिए लोगो ने टोपी की खरीदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रमजान उल मुबारक का मंगलवार को 29वां रोजा है। ईद के लिए आज चांद देेखा जाएगा। तस्दीक होने के बाद छह जून को ईद मनेगी। इसके साथ ही अल्लाह के मेहमान अपने घर को लौट आएंगे। साथ ही सूरह तरावीह का दौर मुकम्मल हो जाएगा। इसके अलावा इनाम की रात भी इस रात को रहेगी। चांद की तस्दीक नहीं हुई तो सात जून को ईद मनाई जाएगी।
खुशियों का त्योहार ईद के लिए तैयारियां आखिरी दौर में है। बच्चे, युवा, महिलाएं अपने पसंद की चीजों को खरीदने में जुटे हैं। सोमवार को रमजान का 28 रोजा मुकम्मल हो गया। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक बाजारों चहल पहल रही। इसके चलते शहर के कई इलाके के गुलजार रहे। तहसील रोड स्थित दुकानों से सेवई से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे।
रमजान उल मुबारक का मंगलवार को 29 रोजा है। मगरिब के वक्त यानी इफ्तार के बाद ईद के चांद देखा जाएगा। लाखों लोगों की निगाहें चांद को ढूढेंगी। बच्चों और युवाओं की निगाहें मस्जिदों और छतों पर चांद की तलबगार रहेंगी। चांद के नजर आने पर छह जून को ईद मनेगी। इसके साथ ही एतकाफ में बैठने वाले लोग अपने घर चले जाएंगे।
उलेमाओं ने बताया कि चांद की तस्दीक होने के बाद ईद की रात शुरू हो जाएगी। इस रात को इनाम की रात कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस रात की इबादत मकबूल होती है। नफिल, कुरआन की तिलावत और जिक्र-ए-इलाही में मशगूल रहे। चांद के तस्दीक नहीं होने सात जून को ईद का त्योहार तय माना जा रहा है।