फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दंगा कराना चाहती है सपा और भाजपा’

Mon, 04 Jul 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और जनसभा में उपस्थित नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू है। दोनों पार्टियां प्रदेश में चुनाव से पहले बड़ा दंगा कराना चाहती हैं। उनकी इस मंशा को प्रदेश की जनता पूरी तरह समझ चुकी है। 2017 में पूर्ण बहुमत से प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन



यह बातें सोमवार सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में आयोजित जनसभा में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस सरकार के नाकामी के कारण अभी तक प्रदेश के अंदर 1100 बार पुलिस पर हमला हो चुका है और करीब 550 पुलिसवालों की जानें जा चुकी है।

सपा सरकार में गरीबों की जमीनों को गुंडई के बल पर लूटा जा रहा है। जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार और सभी मोर्चे पर फेल प्रदेश सरकार की हकीकत को जनता को बताएं।
विज्ञापन


बसपा को सर्वजन की पार्टी बताया। इस दौरान सलेमपुर प्रभारी शंकर प्रसाद, अभयनाथ त्रिपाठी, मुरली मनोहर जायसवाल, मोहन गुप्ता, छेदी मास्टर अकेला, मिठ्ठू लाल राजभर, जयनेंद्र राजभर, जिलाध्यक्ष नथुनी प्रसाद, रामदरस कुशवाहा, रामनाथ कुशवाहा, सभाकुुंअर कुशवाहा, शेषनाथ भाई, बनारसी प्रसाद, प्रमोद गौतम, डा. दिलीप मिश्र, शिवबचन राजभर, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें