फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहार बीता, परदेस वापसी में छूट रहा पसीना

Sun, 08 Mar 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
देवरिया। होली में घर आए परदेसियों को वापसी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। दिल्ली, अमृतसर और लुधियाना जैसे बड़े शहरों के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को अपनी यात्रा टुकड़ों में पूरी करनी पड़ रही है। मजबूरी में यात्री पहले बस या अन्य साधनों से गोरखपुर पहुंचते हैं, इसके बाद वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली और अन्य शहरों की ओर रवाना होते हैं।
विज्ञापन

देवरिया सदर, भाटपाररानी और सलेमपुर स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के शहरों में कामकाज या अन्य जरूरी कार्यों से जाते हैं। होली में बड़ी संख्या में लोग आए थे और अब लौट रहे हैं। लेकिन ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलने की वजह से यात्रा दुरूह हो गई है। भटनी से हरियाणा प्रांत के भिवानी शहर जा रहे रामेश्वर चौरसिया बताते हैं कि यहां से कोई सीधी ट्रेन नहीं है। गोरखपुर से भी केवल गोरखधाम एक्सप्रेस ही जाती है। उसमें भी इतनी भीड़ है कि जनरल बोगी में भी घुसना मुश्किल होता है।
ऐसे में वे लोग पहले गोरखपुर से लखनऊ जाएंगे और वहां से फिर किसी ट्रेन से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से आगे की यात्रा फिर बस से पूरी करेंगे या फिर किसी लोकल ट्रेन की तलाश करेंगे। स्थिति यह है कि सुबह से ही लोग गोरखपुर जाने के लिए घर से निकल पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें