फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं को पांच लाख तक ब्याजमुक्त ऋण

Sun, 08 Mar 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया है। योजना के तहत युवाओं को उद्योग और सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश में पूंजी निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के लिए मिशन मोड में यह योजना संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना करना है, जिसके तहत हर वर्ष एक लाख नई इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसकी शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा आठ पास होना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें