फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान के आखिरी दिन चरम पर रहा वकीलों का उत्साह

Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी मतदान हुआ। इसमें वकीलों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इसको लेकर कचहरी में गहमागहमी रही। प्रत्याशियों के समर्थक प्रचार करते नजर आए।
विज्ञापन

मतदान के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगीं रहीं और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उत्साह बना रहा। देवरिया में अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थकों ने खान-पान स्टॉल लगाकर वकीलों को जोड़ा। वकीलों ने न्यायिक कार्य स्थगित कर पूरे दिन कचहरी परिसर में डटे रहे, प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाया।
कोर्ट से 100 मीटर दूर तक समर्थक प्रचार में जुटे रहे, जिससे कचहरी में भारी भीड़ देखने को मिली।
डिस्टि्रक्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि चुनाव वकील समुदाय के प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हैं, जहां जोशपूर्ण भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जीवंत बनाती है। ऐसे आयोजनों से पेशेवर एकजुटता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें