फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते ने दो बच्चों समेत कई लोगों को काटा

Sat, 20 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। एक कुत्ते ने दो मोहल्ले में दो बच्चों समेत दर्जन भर को काटकर घायल कर दिया। सभी लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पर इलाज करवाया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर मंदिर वार्ड स्थित बौली मोहल्ले में शुक्रवार को कुत्ते ने अलबक्स (6 वर्ष), सलब अली (8 वर्ष), शरीफ आलम (16 वर्ष), रियाज अहमद (35 वर्ष) को काट लिया।
विज्ञापन

एक दिन पहले इस कुत्ते ने जकाउल्ला के बकरे और दो-तीन लोगों के भैंस और गाय को भी काटा था। शुक्रवार की देर शाम वही कुत्ता धूस मोहल्ले में पहुंच गया। उसने कुशीनगर के पडरौना निवासी पोलदार अनिल (48 वर्ष) को काट लिया।
इसके अलावा डुमरी पांडेय चक मार्ग से गुजर रहे साइकिल सवार पांच लोगों को भी इस कुत्ते ने काट लिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने के जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें