फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना अनुमति के डिजिटल सिग्नेचर का प्रयोग न करने के दिए निर्देश

Sat, 20 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज कार्यालय में कर्मचारी, अधिकारी और वार्ड सदस्य दो खेमे में बंट गए हैं। इनके बीच की टकराहट कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने शुक्रवार को आदेश निर्गत करते हुए कर्मचारियों को बिना अनुमति के डिजीटल सिग्नेचर का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दिया है। जो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
वायरल आदेश पत्र का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। हालांकि दो खेमों के बीच टकराहट के चलते विकास कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वायरल हो रहे आदेश पत्र में नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप की ओर से नियमित, आउटसोर्सिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना अनुमति के स्कैन अथवा अन्य किसी भी प्रकार से हस्ताक्षर पत्रावली आदि पर न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी दशा में सिग्नेचर करने वाले जिम्मेदार होंगे।
लोगों के अनुसार, करीब एक पखवारे से अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष के बीच बढ़ती टकराहट में नगरपालिका कार्यालय दो खेमों में बंट गया है जो चर्चा में है।
ईओ निरुपमा प्रताप ने बताया कि दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए डिजीटल सिग्नेचर को लेकर आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें