फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गाड़ी छोड़ पैदल तहसील पहुंचे डीएम

Thu, 28 May 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण कर न्यायालयों, विभिन्न कार्य पटलों और तहसील परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के निकले डीएम ने नगर पालिका कार्यालय के पास गाड़ी छोड़ दी और वहां से पैदल ही तहसील पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आमजन से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील परिसर और भवन की साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए समुचित स्वच्छता के निर्देश दिए।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को पुराने वादों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें