फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मलबे से दबकर मरने वाला युवक मईल का था रहने वाला

Thu, 28 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। लखनऊ के चिनहट इलाके में होटल की छत से फेंका गया मलबा सिर पर गिरने से जिस युवक अनूप कुशवाहा की मौत मंगलवार को हुई थी, वह मईल के कुंडौली गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

बुधवार को सरयू नदी के किनारे भागलपुर के काली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कुंडौली गांव निवासी अनूप कुशवाहा (35) पुत्र रमेश कुशवाहा लखनऊ में एक निजी कंपनी में मैनेजर था। मंगलवार को ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था। चिनहट इलाके में अचानक उसे के सिर पर एक होटल से फेंका गया मलबा गिर गया। चोट लगने से अनूप बेहोश होकर गिर पड़े।
लोग उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई थी। हादसे की सूचना अनूप के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें