फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑपरेशन कन्विक्शन में गोरखपुर जोन में जिले को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों को न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अधिकाधिक सजा कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश में अभियान आपरेशन कन्विक्शन संचालित किया जा रहा है। इसके क्रम में अभियान आपरेशन कन्विक्शन को सफल संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया उत्तरी दीपेंद्र नाथ चौधरी के कुशल पर्यवेक्षण में मॉनिटरिंग शाखा द्वारा अभियोजन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर माह फरवरी-2025 में कुल 118 प्रकरण में 175 अपराधियों को सजा दिलाई गई।
विज्ञापन

इसके फलस्वरूप अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन में जनपद देवरिया को पूरे प्रदेश में चौथा तथा जोन गोरखपुर व रेंज गोरखपुर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
यह उपलब्धि देवरिया पुलिस प्रशासन की तत्परता, न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी, मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने और प्रभावी अभियोजन प्रणाली का प्रत्यक्ष परिणाम है। देवरिया पुलिस ने संगठित अपराधियों, गैंगस्टरों और गंभीर मामलों में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की, जिससे अधिकतम मामलों में दोषियों को सजा दिलाई जा सकी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को पूरे प्रदेश में चौथा तथा जोन गोरखपुर व रेंज गोरखपुर में प्रथम स्थान होने पर मानिटरिंग शाखा की पूरी टीम को बधाई दी। उनके उत्साह वर्धन के लिए पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें