फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बनकटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों की गिरफ्तारी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से हुई है। पुलिस ने बनकटा के कोठा निवासी मोहर्रम अंसारी, भाटपार रानी के दुबौली निवासी मनीष पासवान व बनकटा के खोराबार जंजहरहा निवासी राजेश यादव को गिरफ्तार किया। तीनों को कोठा तथा कुरमौली गांव के मध्य स्थित ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उनि जय प्रकाश दूबे, रवि राय, संजय गुप्ता व किसलय कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें