रुद्रपुर। क्षेत्र के काशीपुर गांव में बुधवार को खेत जोतने के दौरान विवाद में कुछ युवकों ने एक घर के दो नाबालिग बच्चों समेत चालक की पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। आरोपी पूर्व में भी होली पर बवाल कर चुके थे, जिसमें केस दर्ज हुआ था। अधरंगी गांव की सोनम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई और मां के साथ घर पर रहती हैं। पिता जितेंद्र यादव की मौत हो चुकी है।
वह किराए के ट्रैक्टर से खेत की बुआई कराने गए थे। इस दौरान काशीपुर गांव के कुछ लोग पहुंच कर मना करने लगे।
विरोध पर सोनम, कृष्णा और अंशिका की पिटाई कर दी। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी भाग गए। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। संवाद