फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर खड़े शिक्षक पर सांड़ ने किया हमला

Thu, 20 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर सांड़ के हमले से शिक्षक घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया। लोग प्रशासन से सांड़ को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह (52) एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। सोमवार की शाम को वह मुख्य मार्ग स्थित अपने मकान के सामने खड़े थे। इसी बीच सांड़ आया और उन्हे उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर शिक्षक की जान बचाई। हमले से शिक्षक की बांह टूट गई।
घायल शिक्षक ने मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ऑनलाइन शिकायत कर सांड़ को पकड़ने की मांग की लेकिन तीन दिन बाद भी उसे पकड़ा नहीं गया। बता दें सांड़ के हमले से यहां पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें