फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी के बीच तकरार बरकरार

Wed, 07 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कस्बा निवासी पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्ण जायसवाल के बीच कांवेंट स्कूल के जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रही तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों की ओर से बुधवार को साक्ष्य प्रस्तुत करने काे कहा गया था लेकिन एक पक्ष द्वारा एक सप्ताह का समय मांगने की बात सामने आ रही है। मामले में दोबारा मांगा गया समय और मंगलवार को परिसर में हुए विवाद का वायरल वीडियो पूरे दिन चर्चा में रहा।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल की शादी कृष्णा जायसवाल से हुई थी। दंपती ने अपनी बेटी के नाम पर श्रुतिकीर्ति कांवेंट स्कूल खोला था। बताया जा रहा है कि बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो चुका है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो दिनों से दोनों में चल रही तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने मौका मुआयना करते हुए दोनों पक्षों को तहसील बुलाया था। उक्त जमीन पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। कृष्णा जायसवाल की ओर से साक्ष्य के तौर पर कुछ कागजात दिखाया गया। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जिन्हें कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया था। एक पक्ष द्वारा करीब एक सप्ताह का समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें