बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड अपडेशन सेंटर पर अधिक पैसे लेकर आधार कार्ड अपडेट करने के आरोप की एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक ने बुधवार को जांच की। उन्होंने सेंटर संचालक को अधिक पैसे न लेने की हिदायत दी।
ब्लॉक परिसर में लोगों की सहूलियत के लिए आधार कार्ड सेंटर खोला गया है। जहां अपडेशन आदि कार्यों के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। शिकायत पर एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंच औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपडेशन आदि के लिए आए लोगों से पूछताछ की। हालांकि जांच के दौरान एक व्यक्ति संचालक का पक्ष लेते हुए तनख्वाह न मिलने के एवज में पैसे लेने की शिकायत की। जिस पर एडीओ पंचायत तल्ख हाे गए। उन्होंने संचालक को सरकारी शुल्क के अलावा किसी भी प्रकार का पैसा लिए जाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की गई।