कपरवार। डीआईजी एस चनप्पा मंगलवार की शाम कपरवार पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को गैरजनपद के बार्डर से आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखते हुए तस्करी पर पूर्णतया पांबदी लगाने का निर्देश दिया।
डीआईजी एस चनप्पा शाम साढ़े छह बजे कपरवार पुलिस पिकेट पर पहुंचे। अधिकारी को देख पुलिसकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए। डीआईजी ने चौकी इंचार्ज महेंदमोहन मिश्र के साथ परिसर की साफ-सफाई, बैरक, वायरलेस सेट, यूनीफार्म आदि की पड़ताल किया। उन्होंने अवैध धंधेबाजों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने को कहा। कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दिया। डीआईजी ने स्थानीय लोगों से भी पुलिसिंग व्यवस्था और उनके क्रिया-कलाप के बारे में जानकारी लिया। परिसर में करीब पांच से सात मिनट तक डीआईजी के रहने से पुलिसकर्मी पसीने से तरबतर हो गए थे। उनके जाने के बाद सभी ने राहत महसूस किया। मौके पर अविनाश गुप्त, दीपक यादव, अमरजीत, जयसिंह आदि मौजूद रहे।