फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी के साथ हज करने की तमन्ना रह गई अधूरी

Fri, 21 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हादसे के बाद सूना पड़ा घर। संवाद 
विज्ञापन
सलेमपुर। मऊ हादसे में घायल रफीक अहमद अपने पत्नी महजबीन के साथ आने वाले चार से पांच माह बाद हज यात्रा पर जाने वाले थे। मऊ में सड़क हादसे उनकी तमन्ना अधूरी रह गई। रफीक अहमद हादसे में घायल हैं और जीवन मौत से जूझ रहें है। जबकि हज पर जाने वाली उनकी पत्नी महजबीन की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। हज पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो चुका था। रफीक अहमद के दो बेटे है, जिसमें तौहीद अंसारी नवलपुर चौराहे पर एक कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। वहीं तौकीर अंसारी नवलपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान किया है।
विज्ञापन


भागलपुर में फंसा रहा मृतकों का शव

सलेमपुर। मऊ हादसे मृत नवलपुर के तीन मृतकों का शव वाहन करीब आठ बजे से भागलपुर पुल पर करीब एक घंटा से फंसा रहा। साथ में मौजूद गांव के प्रधान डॉ.शफीउल्लाह खान ने बताया कि बड़ी एंबुलेंस के कारण हाईट गेट बैरियर पर जा कर अटक गया। दूसरा वाहन मंगाया गया है। उससे गांव शव जाएंगे। मालूम हो कि भागलपुर पुल के दोनों तरफ हाईट गेट वैरियर लगाया गया है, जिससे उंची गांड़ी नहीं निकल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें