फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विभाग पर्याप्त खाद-बीज का कर रहा दावा

Sat, 08 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गेहूं की बुआई का समय होते ही सहकारी समितियों से खाद-बीज गायब हो गया है। बुआई की तैयारी में जुटे किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं। मजबूरी में लोग निजी दुकानों से खाद बीज खरीद रहे हैं। उधर कृषि विभाग का दावा है कि जिले में खाद बीज की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में इसकी वास्तविक जानी गई।
विज्ञापन

भाटपार रानी संवाद के अनुसार, विकास खंड भाटपाररानी अंतर्गत कुल नौ साधन सहकारी समितियां भाटपाररानी, टीकमपार, कोड़रा, नोनार पांडेय, भठवा पांडेय, सुरजीपुर, खामपार, कुकुर घाटी, भठवा तिवारी और भिंगारी हैं। इस समय किसी समिति पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं है। सचिवों ने बताया कि कुछ दिन पहले मात्र 200 बोरी डीएपी उपलब्ध कराई गई थी जो कुछ ही घंटे में वितरित हो गई।
कहीं-कहीं इसके लिए हंगामा भी मच गया था। इस समय सभी समितियों पर ताले लटके हुए हैं। सचिवों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे यह संकट बना हुआ है। किसान राम आधार यादव, साधु शरण चौरसिया, चंद्रभान यादव, महेश प्रसाद, विजय बहादुर चौरसिया, केपी सिंह आदि का कहना है कि किसी भी समिति पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मजबूरी में महंगे दामों पर क्षेत्र के किसान प्राइवेट दुकानों से खाद-बीज लेकर बुआई कर रहे हैं। हाल ही में आए मोंथा तूफान से हुई वर्षा के कारण गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि की बुआई के लिए पर्याप्त नमी हो गई है। सभी किसान चाहते हैं कि इसी नमी पर रबी की बुआई कर ली जाए लेकिन गोदामों पर कहीं भी खाद बीज नहीं है।
साधन सहकारी समिति कोड़रा के किसान राम आशीष कुशवाहा ने बताया कि उनके यहां समिति पर खाद नहीं आई है। कब आएगी इसका कुछ भी पता नहीं है। राधेश्याम यादव ने बताया कि मजबूरी में किसान प्राइवेट खाद-बीज की दुकानों से महंगे दामों पर खरीद रहे हैं। समिति के भरोसे उनकी बुआई संभव नहीं लगता है।
खाद-बीज के लिए हाहाकार

सोहनपुर। विकासखंड बनकटा अंतर्गत नौ समितियां कार्य करती है लेकिन किसी समिति पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं है। साधन सहकारी समिति सोहनपुर, भैसही, रामपुर, प्रतापपुर, बंकुल पिपरा उत्तरपट्टी, अहिरौली, सुंदरपार, रहीमपुर, छितौनी समिति पर एक सप्ताह पहले खाद आई थी। इस समय सभी समितियां खाली पड़ी हैं। किसान मैनेजर सिंह, चंद्रमा कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मनोज कुमार, मधुसूदन राय ने मांग की है कि जल्द खाद-बीज की उपलब्धता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें