देवरिया। युवा कल्याण विभाग मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शुक्रवार को बैतालपुर के एक स्कूल परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी के बालक वर्ग में थापर इंटर कॉलेज विजेता और स्टार इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता रही।
खो-खो बालिका वर्ग में स्टार इंटरनेशनल स्कूल विजेता और आरवीवाई की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद में मुरली मनोहर यादव प्रथम, विपिन गौतम द्वितीय एवं सचिन गौतम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में सुहानी वाल्मीकि प्रथम, सलोनी चौहान द्वितीय और काजल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट थ्रो में विपिन गौतम ने प्रथम, सूरज यादव ने द्वितीय और नितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में अभय यादव प्रथम, नितेश यादव द्वितीय और मुरली मनोहर यादव तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका आकाश, धनंजय यादव, रवि और विशाल पटेल ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास यादव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहाकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी अनुशासित और एकाग्र बनाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में विश्वनाथ गुप्ता, अजीत यादव, सुधाकर, सत्यम, अनुप्रिया, सुवांगी, रोशनी मौजूद रहे।