सलेमपुर। नगर के अलग-अलग जगहों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के समीप 28 अगस्त को दोपहर में खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष निवासी 64 वर्षीय माला देवी का एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन और पर्स छीन लिया, जिसमें 1400 रुपये नगद थे। सीसीटीवी जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
इसके अलावा खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल निवासी निर्मला देवी दो सितंबर को वह सोनूघाट देवरिया से बस द्वारा सलेमपुर पहुंचीं। ऑटो स्टैंड पर दो अज्ञात युवक ई-रिक्शा से उन्हें आगे से वाहन मिलने का झांसा देकर बैठा लिया। रास्ते में चोरी के डर से चेन पर्स में रखवा दी। मझौली रोड पर बैग रखवाने के दौरान युवकों ने पर्स पार कर दिया। संवाद