सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच हरैया में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल अपने पुस्तैनी मकान की दीवार तुड़वाने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति मौके पर पहुंच गया और जमीन का बैनामा होने की बात कहते हुए कार्य रुकवा दिया। प्रभारी कोतवाल दीपक पटेल ने बताया कि विवाद की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। संवाद