फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान देता बराबरी का हक : डॉ. रेखा

Sat, 26 Nov 2016 10:38 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डॉ. रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। संविधान दिवस पर शनिवार को तहसील और रामजी सहाय पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने संविधान का पालन करने और लोगों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में राजनीति शास्त्र की प्रो. डॉ. रेखा पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान लचीला और कठोर दोनों है। देश में लागू संविधान सभी लोगों को बराबर का हक देता है। मौलिक अधिकारों से लोग स्वयं को स्वतंत्र पाते है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वर्तमान में देश को मजबूत बना रहा है।

तहसील सभागार में वकील और प्रशासन के लोगों ने संविधान में आम नागरिकों के अधिकारों पर खुलकर विचार रखे। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि अच्छे लोग रहते है तो संविधान का पालन ठीक से होता है और गलत आचरण रहे, तो संविधान कितना भी कठोर क्यों न हो, उसका कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन


गोष्ठी में डॉ. अजय पांडेय, डॉ. संतोष यादव, डॉ. एसएन मिश्रा, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. चंद्रभान वर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, रश्मि बरनवाल, विजय यादव, राहुल विश्वकर्मा, अंबुज पांडेय, उत्कर्ष रावत, नीलम गौतम, अमन कुमार, ब्रज बिहारी पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, आनंद सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें