भाटपाररानी। देश का छात्र ,नौजवान, बेरोजगार, किसान, व्यापारी वर्ग और आमजन का विश्वास भाजपा सरकार से पूरी तरह से उठ गया है। अब इस वर्ग व आमजन की उम्मीद सिर्फ कांग्रेस ही है।
यह बातें कांग्रेस जिला सचिव जगरनाथ यादव ने सोहनपुर में कांग्रेस के संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे जनपद के हर ग्राम पंचायत में अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही हैं, इसके लिए पूरे जनपद में कांग्रेस जनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रवेश ने कहा कि इस सरकार में महिला का उत्पीड़न हर जगह हो रहा है। सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। दलितों ,पिछड़ों, व गरीबों की एक मात्र हितैषी कांग्रेस है। बैठक मे जितेंद्र यादव, चंदन वर्मा,रीता देवी,निर्मला वर्मा, बृजेश यादव, सतपाल सिंह कुशवाहा, ध्रुव प्रसाद आर्य,जेपी यादव,गौरव नारायण यादव, विराट यादव, मौजूद रहे।