फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभी और सताएगी कड़ाके की ठंड, अगले तीन दिन रहेगा घना कोहरा

Mon, 29 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करते लोग वह अलाव तापतो महिलाएं
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में मंगलवार को कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से ही शीतलहर का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन भर पछुआ हवा चलती रही, जिससे ठंड और ज्यादा तीखी महसूस की गई। सर्द हवा के चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। अगले तीन दिन घना कोहरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों, शॉल और टोपी का सहारा लिया। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि दोपहर बाद कुछ चहल-पहल देखने को मिली।

पछुआ हवा के कारण तापमान भले ही अधिक न गिरा हो, लेकिन ठिठुरन ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए। चौराहों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के सहारे लोग हाथ सेंकते दिखे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा भी अलाव की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


ठंड का असर दैनिक मजदूरी करने वालों पर भी पड़ा, जिनकी कामकाज की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह जल्दी निकलने वाले लोगों को खास दिक्कत हुई। चिकित्सकों ने ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि ठंड में गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पछुआ हवा के चलते ठंड का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें