फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परोहा में बन रहे कोल्ड स्टोरेज का 2 फरवरी को होगा उद्घाटन

Wed, 03 Dec 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। जिले के आलू उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें अपने आलू के भंडारण के लिए दूसरे जनपद या बिहार नहीं जाना पड़ेगा। भाटपाररानी ब्लॉक के ग्राम परोहा में लगभग आठ करोड़ की लागत से बन रहा कोल्ड स्टोर जनवरी में तैयार हो जाएगा। अगले साल दो फरवरी को उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

बिहार सीमा पर भटनी भवानी छापर मार्ग पर ग्राम सभा परोहा में एसडी लाल एंड बी लाल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से इस कोल्ड स्टोर का निर्माण कराया जा रहा है। अभी जिले के किसानों को आलू के भंडारण के लिए बिहार के गोपालगंज जनपद जाना पड़ता था। इससे खर्च बढ़ जाता है।
नए कोल्ड स्टोरेज के मालिक और जिला पंचायत सदस्य अजय कुशवाहा ने बताया कि इसका शिलान्यास 22 मार्च 2022 को हुआ था। करीब आठ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके शुरू होने पर एक लाख 20 हजार बोरी आलू के भंडारण किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें