फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जाम से जूझता रहा शहर, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

Sun, 22 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर में सिविल लाइन पर जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में जाम की समस्या से शनिवार को लोगों को जूझना पड़ा। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ नए निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के व्यस्त मार्गों राघवनगर, सीसी रोड, मालवीय राेड, रुद्रपुर रोड, कोतवाली रोड और हनुमान मंदिर रोड पर दो और चार पहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा की आवाजाही से स्थिति और गंभीर हो गई। जल्दी निकलने की होड़ में कई वाहन चालक इधर-उधर से रास्ता बनाने लगे।
इससे जाम की समस्या बढ़ती चली गई। सबसे अधिक परेशानी जरूरी काम से निकले लोगों और मरीजों को हुई। स्थानीय निवासी विशाल कुमार, शिवम मिश्रा, अंकुर खरवार के अनुसार, शहर में बेतरतीब पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी जाम की समस्या को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर नियमित यातायात नियंत्रण नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को अतिक्रमण मुक्त कराने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और व्यस्त चौराहों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती करना चाहिए ताकि शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। सीओ यातायात सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि टीएसआई को सड़कों पर वाहन न खड़ा होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें