सोनूघाट। ग्राम प्रधानों को अपने कार्यों के बल पर ही अपनी पहचान और प्रतिष्ठा कायम करनी होगी। पांच साल का कार्यकाल उन्हें गांव के विकास और सम्मान को बढ़ाने का अवसर देता है। यह बातें मंगलवार को देवरिया सदर विकास खंड सभागार में आयोजित पंचायत विकास सूचकांक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल ने कही।
परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि पंचायत विकास सूचकांक ग्राम पंचायत की प्रगति का एक मापक है, जो विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के आधार पर आकलन करता है। इस दौरान लियाकत अहमद, शिवकुमार, शिवम मिश्रा, हरीपाल यादव, विनय पांडेय, आनंद कुमार, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद