बरात जा रही बस पलटी, छह लोग घायल, तीन गंभीर
बघौचघाट। पकड़ी छापर पटखौली से सोनबरसा जा रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार छह बराती घायल हो गए। कुछ लोगों को गंभीर चोट लगी हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बस किसी स्कूल की है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर निवासी एक व्यब्ति के बेटे की बारात सोनबरसा, कुशीनगर जा रही थी। बघौचघाट के धर्मचौरा के पास बरातियों से भरी बस गड्ढे में पलट गई। बस में लगभग 60 लोग बैठे थे।
कई लोग घायल हो गए। उन्हें पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस के सहयोग से ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गा शर्मा, गोल्डी शर्मा, बेचू प्रसाद को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का पथरदेवा में इलाज चल रहा है।