विकासखंड भाटपार रानी के ब्लॉक का बनकर तैयार नया भवन स्रोत संवाद
- फोटो : कैंपस मार्टियस विद्यालय में चाचा नेहरू को नमन करती शिक्षिका।
भाटपार रानी। आठ करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से भाटपाररानी ब्लॉक का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही नए भवन में ब्लॉक कार्यालय शिफ्ट होगा। इस भवन की आधारशिला फरवरी 2024 में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने रखी थी।
ब्लॉक का पुराना भवन और कर्मचारियों के लिए आवास भाटपाररानी में बेलपार चौराहे के पास स्थित है। वह काफी पुराना है और जर्जर हो चुका है। उसकी छतों से बरसात में पानी टपकता है। ब्लॉक कर्मियों के अनुरोध तथा क्षेत्र की जनता की मांग पर वर्तमान विधायक सभा कुंवर ने शासन को भूमि उपलब्ध कराने के बाद शासन से अथक प्रयास कर धन भी उपलब्ध करा दिया था।
पहली किस्त करीब पांच करोड रुपये अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की देखरेख में डिप्टी सीएम की ओर से आधारशिला 24 फरवरी 2024 को रखी गई। उसके बाद तेजी से काम आरंभ हुआ और 19 माह में भवन बनकर रंगाई-पुताई बाउंड्रीवॉल तथा मुख्य गेट के साथ तैयार है।
विधायक सभा कुंवर ने बताया कि भाटपाररानी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही ब्लॉक नए भवन में शिफ्ट होगा। इसकी तैयारी चल रही है। बीडीओ भाटपार रानी पीएन त्रिपाठी ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। जिस दिन जनपद से आदेश आ जाएगा उसी दिन शिफ्ट कर दिया जाएगा।