फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध खनन में जेसीबी और डंपर सीज

Sat, 15 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के दोगारी गांव के सामने बंधा के किनारे हो रहे अवैध खनन के मामले में नायब तहसीलदार गोपाल जी और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पहुंचे। जेसीबी और तीन डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अवैध खनन की सूचना किसी ने तहसील प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर धंधा चल रहा है। खनन का कार्य भोर में या सायंकाल 7 बजे से रात 11 बजे तक होता है। बृहस्पतिवार की रात बंधा के किनारे जेसीबी से मिट्टी खनन कर डंपर से कहीं भेजा जा रहा था। खनन की गोपनीय सूचना पर नायब तहसीलदार गोपाल जी थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए जहां अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा था। पुलिस मौके से डंपर और जेसीबी को कब्जे में लेकर लार थाने लाई और सीज कर दी। इस संबंध में नायब तहसीलदार गोपालजी ने बताया कि अवैध खनन करते जेसीबी और डंपर पकड़ा गया है। सीज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें