फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक एजेंसी मालिक की पत्नी का शव पंखे की कुंडी से लटका मिला

Sat, 28 Feb 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कुंडी से लटकता मिला शव वाली खबर में मृतका बंटी जायसवाल की फोटो - फोटो : कांच हस्तशिल्प के निर्यात योग्य उत्पाद। संवाद
विज्ञापन
चनुकी। लार कस्बा के चनुकी मोड़ निवासी बाइक एजेंसी की पत्नी ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रतनपुरा गांव निवासी बृजेश जायसवाल की लार के इंदिरा नगर वार्ड के चनुकी मोड़ पर हीरोहोंडा बाइक की एजेंसी है। वह एजेंसी के ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते भी हैं। बृजेश की पत्नी बंटी जायसवाल (37 वर्ष) सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान पति बृजेश एजेंसी पर थे। कुछ देर बाद एजेंसी से घर के अंदर गए तो देखा कि कमरे में पत्नी कुंडी के सहारे लटकी पड़ी है। पत्नी को लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति बृजेश ने बताया कि घटना कुछ देर पहले मैं घर से एजेंसी पर आया तो उस समय पत्नी बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार कर रही थी। पत्नी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। मैं एजेंसी से घर के अंदर गया तो देखा कि पत्नी कुंडी के सहारे लड़की पड़ी हैं। घटना की जानकारी स्कूल में पहुंचे उनकी बेटी आयुषी (14 वर्ष) को हुई तो वह चिल्लाने लगी। बेटा आयुष (12 वर्ष) और आदित्य 10 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें