फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन पहले बाजार गए युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

Sun, 22 Jun 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। चार दिन पहले बाजार के लिए निकले युवक का शव रविवार की सुबह सिसवां रेलवे क्राॅसिंग के पास रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जता रही है।
युवक की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी छोटेलाल गोंड (40) के रूप में हुई है। परिवार वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिवार वालों के मुताबिक, युवक चार दिन पहले बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, मगर लौटा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सिसवा रेलवे क्राॅसिंग के पास झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार वाले छोटे लाल का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
पत्नी व उसके चार बच्चों की परवरिश कैसे होगी यह चिंता लोगों को सताने लगी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें