फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में होंगे देवरहा बाबा के दर्शन

Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर में इसी जगह लगाई जाएगी देवरहा बाबा की प्रतिमा 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में प्रवेश से पहले योगिराज महर्षि देवरहा बाबा की प्रतिमा का दर्शन होगा। भवन के पोर्च के पास देवरहा बाबा की कांस्य की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए ढांचा, चबूतरा तैयार हो गया है।
इस पर करीब 36.96 लाख रुपये खर्च आएगा। प्रतिमा मंगा ली गई है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक स्थापित हो जाने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज का नाम योगिराज महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा की प्रतिमा स्थापित करने की कार्य योजना बनाई गई। इसे कॉलेज के शुरू होने के बाद एकेडमिक ब्लाॅक (प्रशासनिक भवन) के कोडियार्क में स्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

बाद में स्थान सहित अन्य कुछ संशोधन के साथ फिर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जहां से हरी झंडी मिल गई है। प्रतिमा तैयार करने के लिए रामसूतार फाइन आर्ट प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई थी। बाबा की प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें