फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना के बाद भागे युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, हत्या का शक

Mon, 20 Apr 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। बाइक से टक्कर मारकर भागे रामपुर खुरहुरिया निवासी 20 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह पेड़ से फंदे से लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड संख्या सात रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (20) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। शनिवार को वह गेहूं की मड़ाई करने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि पिवकोल रोड पर वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था, तभी बाइक की टक्कर हो गई। इससे दो पक्षों में विवाद हो गया।
बाद में लोगों ने मजदूर के दोनों दोस्तों को मौके से पकड़ लिया, जबकि सूरज भाग गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह घर नहीं आया। रविवार की सुबह एक स्कूल के पीछे शीशम के पेड़ से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।परिजनों ने शनिवार शाम हुए सड़क हादसे के विवाद में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें