फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी के किनाने पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के गोर्रा नदी के किनारे नवला ताल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वह एक दिन पूर्व सोमवार की शाम को घर से निकला था। घटना के पीछे की वजह गृह कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

भगवान माझा निवासी गिरीश चंद्र पाल 40 वर्ष सोमवार की शाम पहले घर से निकल गए। मंगलवार की सुबह उनका शव नवला ताल के पास गोर्रा नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। खेत में सरसो काटने गए लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह खेतीबारी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
मृतक के चार बच्चे हैं। पत्नी शकुन्तला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घर वालों ने बताया कि वह सोमवार की शाम घर से निकले थे। जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरु की गई। देर रात तक पता नहीं चल पाया और सुबह उनके मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें