बरहज। क्षेत्र के समोगर गांव की 20 काजल चौरसिया का शव मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी रामअधार चौरसिया की बेटी काजल साेमवार की देर शाम मां से घबराहट होने की बात कहते हुए कमरे में अकेले सोने चली गई। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। वह बरांव स्थित एक दुकान पर सेल्समैन थी। पुलिस ने काजल का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। सूचना पर एसआई चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।