फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ी तिवारी में मिला शव बरहज के प्रमोद का था

Thu, 22 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के पकड़ी तिवारी गांव के निकट सड़क के किनारे 13 जनवरी को मिले अज्ञात शव की बृहस्पतिवार को पहचान हो गई। यह शव गौरा वार्ड निवासी प्रमोद पुत्र वकील यादव का था, जिसे दो लोग बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लोगों के अनुसार प्रमोद तीन माह से अपनी बहन रीना यादव पत्नी सतेंद्र यादव के घर करमटार शेरखां रहते थे। बताया जा रहा है कि ऑटो से कुछ लोग घर से बुलाकर उसे कहीं ले गए थे।
तभी से उसका कहीं सुराग नहीं लग पा रहा था। घरवाले बताते हैं कि प्रमोद हरियाणा में बेल्डिंग का कार्य करता था।
इस संबंध में मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि पिता वकील की तहरीर पर दो नामजद के विरुद्ध हत्या कर शव ठिकाने लगाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व बड़े भाई संतोष की भी हो चुकी है हत्या : नगर के गौरा वार्ड निवासी वकील यादव के बड़े पुत्र संतोष की तीन वर्ष पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। संतोष वहां पेंटिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में मां गायत्री देवी की भी मौत हो चुकी है। प्रमोद भी कमाकर घर आने के बाद बहन रीना के घर रह रहा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें