सलेमपुर। सोहनाग रोड स्थित फौजी हाउस के पास एक दुकान में रविवार को मीटर रीडर ने मीटर की जांच की। जांच में मीटर गायब मिला। आरोप है कि जब इसके बारे में जानकारी ली गई तो वहां मौजूद दो लोगों ने उनकी पिटाई कर रजिस्टर समेत मीटर छीन लिया।
जब इसका विरोध कर्मचारियों ने किया तो मनबढ़ों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और पिटाई शुरू कर दी, जिससे दो अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसकी जानकारी होते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंच तहरीर देकर आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी विद्युत निगम में मीटर रीडर के पद पर सलेमपुर तैनात हैं। आरोप है कि चार, पांच दिन पहले सोहनाग रोड स्थित फौजी हाउस पर लगे मीटर से बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही थी।
रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे जब वह दोबारा मीटर जांच करने पहुंचे तो मीटर उखाड़ कर डायरेक्ट लाइन जलाया जा रहा था। जब इसकी जानकारी वहां मौजूद दुकानदार से लिया तो उन्होंने मकान मालिक को बुला लिया।
आते ही लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। जब विरोध किया तो मेरी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए निजामाबाद निवासी राजेश कुमार और अबरार को भी नहीं छोड़ा। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।