खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर आयोजित 28वां दो दिवसीय पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा लोकगीत सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसमें वाराणसी, मऊ, गोरखपुर और गाजीपुर सहित अन्य जनपदों से पहुंचे कलाकारों की सुर लहरियों पर रातभर श्रोता गोता लगाते रहे।
दो दिवसीय भोजपुरी बिरहा सम्मेलन में पहुंचे कलाकारों ने विभिन्न भोजपुरी बिरहा लोकगीत के माध्यम से अपनी छटा बिखेरी। पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह पटेल और सपा नेता बेचूलाल चौधरी रहे, जबकि दूसरे दिन के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्निवेश द्विवेदी और अंबिका यादव रहे। पूर्वांचल बिरहा सम्मेलन में पहुंचे विभिन्न कलाकारों ने अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधे रखा। इस दौरान बाल कलाकार कार्तिक ने मधुर स्वर में गीत के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर पूर्वांचल भोजपुरी बिरहा कलाकार संघ देवरिया के अध्यक्ष अवध बिहारी चौरसिया ने कहा कि बिरहा कला अब धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है सम्मेलन में प्रमुख रूप से अरुण सिंह, सपा नेता अंबिका यादव, राजबंशी चौरसिया, परमहंस पहलवान आदि उपस्थित रहे।