फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक चोरी में लगा किशोर गैंग, पुलिस खोज रही ठिकाना

Tue, 07 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि इन वारदातों में 16 से 17 साल के किशोरों की संलिप्तता है।
विज्ञापन

एसपी की तरफ से गठित एसओजी की दूसरी टीम ने इस बाइक चोर किशोर गिरोह के गुर्गों की धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया तो कई नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही एक बड़े गैंग का खुलासा पुलिस कर सकती है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग होने के कारण इन किशोरों पर लोगों को संदेह नहीं होता है। इसी का फायदा उठाकर बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक उड़ा दे रहे हैं। चोरी की बाइक को कम दाम में बाइक रिपेयर करने वालों को बेच दे रहे हैं। कुछ मामलों में बाइक के पार्ट्स भी अलग-अलग करके बेचने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी संजीव सुमन ने पिछले सप्ताह एक अतिरिक्त एसओजी टीम का गठन किया था। इस टीम को बाइक चोरी समेत चोरी के अन्य बड़े मामलों का खुलासा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें