रेवली -नेमा मार्ग से धकपुरा-रम्हौली तक जर्जर सड़क
भागलपुर। भागलपुर-रेवली-नेमा मार्ग से धकपुरा-रम्हौली तक सड़क जर्जर हो चुकी है। जल्द इसका मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही इस रास्ते में पड़ने वाले दो पुलियों का भी मरम्मत होगा। इसके निर्माण की जानकारी पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
भागलपुर-रेवली-नेमा मार्ग से धकपुरा-रम्हौली तक दो किमी सड़क के साथ रास्ते में पड़ने वाले दो पुलिया का मरम्मत हो जाने से पांच हजार आबादी के साथ-साथ तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी। यह सड़क दशकों से जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई थी।
आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क और पुलिया का मरम्मत हो जाने से रेवली, नेमा, बभनौली, ईसरौली, बनपाली गांवों को तुर्तीपार स्टेशन जाने में भी सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर देववीर यादव ने बताया कि दो किमी सड़क के साथ दो पुलियों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद