फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर साजिश का आरोप

Wed, 30 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
jila banao sameeti
विज्ञापन
सलेमपुर में जिला बनाओ मंच के संयोजक जयप्रकाश मद्धेशिया समेत दो लोगों की मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद बुधवार को 478 वें दिन भी सलेमपुर जिले की मांाग को लेकर आंदोलन जारी रहा। लोगों ने दो दिन के भीतर रिहाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


डॉ. दिलीप मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन आंदोलन को खत्म कराने का कुचक्र रच रहा है। प्रशासन की तानाशाही से किसी भी कीमत पर आंदोलन खत्म नहीं होगा। मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। सही बातों को लोगों के बीच रखने वालों की आवाज दबा दी जाती है।

सलेमपुर को जिला बनाने की मांग करने वाले आंदोलनकारियों पर पुलिस ने सत्ता के इशारे पर कई बार फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। जो लोकतंत्र की हत्या है। सभासद प्रदीप यादव ने कहा कि पुलिस मंच से सारा सामान उठा कर ले गई। इसे वापस करें नहीं तो इसके लिए लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान शिव सागर जायसवाल, अंकुर मिश्र, बीरझन प्रसाद, ब्रजेश पांडेय, विजय पासवान, अजय ठाकुर, सभासद लालबाबू, सुबाष मद्धेशिया समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें