फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 31 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। सिरजम देई गांव में खलिहान की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को खाली कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खलिहान की इस भूमि पर गांव के दो पक्षों के बीच एक लंबे अरसे से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष इस भूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारी कर रहा था जबकि दूसरे पक्ष के लोग इस भूमि पर अंबेडकर पार्क का निर्माण कराना चाहते थे। दोनों पक्ष के लोगों ने इस विवादित भूमि परअपने-अपने झंडे गाड़ रखे थे। सिरजम देई गांव में इस जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे अरसे से तनाव व्याप्त था। दोनों पक्ष इस भूमि पर अपनी दावेदारी कर रहे थे।
इसे देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार देवरिया रत्नेश यादव, उप निरीक्षक सभाजीत सिंह, एस एस आई अखिलेश सिंह भदौरिया, संजीव सिह आदि की पुलिस टीम के साथ लेखपालों की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल कीमौजूदगी में कानूनगो तथा लेखपालों द्वारा विवादित खलिहान की सरकारी भूमि की पैमाइश प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों द्वारा विरोध के बावजूद इस भूमि पर झंडा गाडकर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि खाली कराई गई। खलिहान की इस भूमि पर दो दर्जन से अधिक आवास निर्मित है, जिन्हें प्रशासन ने एक पखवाड़े के अंदर अतिक्रमण खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें