रुद्रपुर। नगर से सटे अहलादपुर मरकड़ी गांव में चाकू से हमले में घायल महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, अहलादपुर मरकड़ी गांव में दो अक्तूबर की शाम मूर्ति विसर्जन के बाद गांव के बबलू निषाद और रविंद्र सिंह के बीच मारपीट होने लगी। दोनों के बीच विवाद होता देख बबलू की मां तेतरी देवी बीच -बचाव करने गईं। आरोपी ने महिला के पेट में चाकू मार दिया।
मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह पर मारपीट का केस दर्ज किया। गोरखपुर एम्स में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की शाम तेतरी देवी की मौत हो गई। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि आरोपी को हड़ही पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास एक चाकू बरामद हुआ है। आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। संवाद