फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण का आरोपी तीन साल से फरार

Sat, 05 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। यौन शोषण के आरोपी वि कुशवाहा के घर पुलिस ने शुक्रवार को 82 का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव निवासी रवि कुशवाहा का विवाह बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से वर्ष 2022 में तय हुआ था। विवाह से पहले ही दोनों में प्रेम संबंध था। आरोप है कि बरात से 15 दिन पहले उसने अचानक शादी से इन्कार कर दिया। रामपुर कारखाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रवि कुशवाहा और माता-पिता समेत आधा दर्जन लोगों पर धमकी देने, दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और यौन शोषण का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद रवि कुशवाहा फरार हो गया। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि आरोपी 24 जुलाई तक हाजिर नहीं हुआ तो फिर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें