रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बिहार बाॅर्डर से पास झरही नदी के रास्ते हो रही शराब तस्करी की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार तस्कर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसआई बलराम सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। गाड़ी की जांच कर युवक छोड़ दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बनकटा जगदीश चौराहे के पास से झरही नदी के रास्ते शराब की तस्करी हो रही थी। किसी ग्रामीण ने इसका विरोध किया तो तस्कर उससे उलझ गए। ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को पकड़ कर डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। चर्चा है कि ग्रामीण गाड़ी व एक बिहार के युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने गाड़ी व युवक को छोड़ दिया। संवाद