फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण के आरोपी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यौन शोषण के आरोपी सलेमपुर की जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया की याचिका को निस्तारित करते हुए हाईकोर्ट इलहाबाद ने आरोपी को कोर्ट समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। उस पर छह मार्च को रिश्ते की 17 वर्षीय बहन को टॉफी में नशीली दवा खिलाकर यौन शोषण करने का आरोप है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने 20 दिन बाद 26 मार्च को केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने कई टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। 25 हजार रुपये का इनाम भी है। सूत्र बताते हैं आरोपी की याचिका निरस्त होने के बाद उसकी बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, पीड़ित के पिता का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस इस मामले में टालमटोल करती रही। अब उसकी गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है।
इससे उनका परिवार भय के साए में रह रहा है। आरोपी पक्ष के लोग केस उठाने का दबाव डाल रहे हैं। धमकी दी जा रही है। जबकि सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी की याचिका को हाईकोर्ट ने निस्तारित कर दिया है। उसे राहत नहीं मिल पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें