फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को भगाने का आरोपी हिरासत में

Sun, 19 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। घांटी खास गांव में शनिवार को गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाने की पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। आरोपी पर चिलुआताल की रहने वाली एक किशोरी को भगाने का आरोप है। किशोरी के मोबाइल की सीडीआर जांचने पर युवक का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले की चिलुआताल थाने की पुलिस शनिवार को भटनी पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने घांटी खास गांव निवासी एक युवक को घर हिरासत में ले लिया। लोगों के पूछने पर पुलिस ने आरोपी पर एक किशोरी को भगाने का आरोप लगाया गया। परिजनों का कहना है कि बिना ठोस सबूत के बच्चे को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग को भगाने और लगातार मोबाइल से बात करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें